हमारा देश – भारत (नोट्स)
परिचय
भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का 7वां सबसे बड़ा देश है जो लगभग 32.87 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह उत्तरी गोलार्ध में स्थित है और 8°4' N से 37°6' N उत्तरी अक्षांश तथा 68°7' E से 97°25' E पूर्वी देशांतर के बीच फैला है। कर्क रेखा (23°30' उत्तरी अक्षांश) भारत के मध्य से होकर गुजरती है, जो इसे दो हिस्सों में विभाजित करती है।
आवश्यक जानकारी:
० कुल क्षेत्रफल: 32,87,263 वर्ग किलोमीटर
० उत्तर से दक्षिण तक की दुरी: 3,214 किमी
० पूर्व से पश्चिम तक की दुरी: 2,933 किमी
भारत का भौतिक विभाजन
भारत के भौतिक स्वरूप को पाँच मुख्य भागों में विभाजित किया जा सकता है:
1. उत्तरी पर्वतमाला:
हिमालय भारत की उत्तरी सीमा पर स्थित है। यह प्राकृतिक अवरोधक का काम करता है और भारतीय उपमहाद्वीप की जलवायु को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
हिमालय की श्रेणियाँ:
० महान हिमालय (हिमाद्री)
० मध्य हिमालय (हिमाचल)
० शिवालिक
2. उत्तरी मैदान:
गंगा, ब्रह्मपुत्र और सिंधु जैसी नदियों द्वारा लाई गई मिट्टी के जमाव से बने ये मैदान अत्यधिक उपजाऊ हैं और कृषि के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।3. प्रायद्वीपीय पठार:
यह भारत का सबसे प्राचीन और स्थिर हिस्सा है, जिसे "दक्कन का पठार" भी कहा जाता है। यहाँ खनिज संसाधनों की भरमार है।राजनीतिक और प्रशासनिक विभाजन
भारत 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों का संघ है जिनकी अपनी-अपनी सरकारें हैं। नई दिल्ली भारत की राजधानी है और प्रत्येक राज्य की अपनी राजधानी होती है।
भारत के पड़ोसी देश
भारत कई देशों के साथ भूमि सीमा साझा करता है। सबसे लंबी सीमा बांग्लादेश के साथ है। भारत की स्थलीय सीमा 7 देशों के साथ लगती है व जलीय सीमा 2 देशों के साथ।भारत के पड़ोसी देश :
० उत्तर में: अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान
० पूर्व में: बांग्लादेश, म्यांमार
० दक्षिण में: श्रीलंका और मालदीव (समुद्री पड़ोसी)
भारत की समुद्री सीमाएँ
भारत तीन ओर से पानी से घिरा हुआ है—पश्चिम में अरब सागर, पूर्व में बंगाल की खाड़ी और दक्षिण में हिंद महासागर। यह भारत की समुद्री सीमाओं को व्यापार, रक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए महत्वपूर्ण बनाता है।अतिरिक्त जानकारी:
० विश्व में भारत की स्थिति: भारत दक्षिण एशिया में स्थित हैऔर हिंद महासागर में इसकी रणनीतिक स्थिति इसे यूरोप, पश्चिम एशिया, अफ्रीका और पूर्वी एशिया को जोड़ने वाले प्रमुख समुद्री मार्गों को नियंत्रित करने में सक्षम बनाती है।MCQs
1.भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है?
a) 2387263 वर्ग किमी
b) 3287263 वर्ग किमी
c) 4287273 वर्ग किमी
d) 5287263 वर्ग किमी
उत्तर: b) 3287263 वर्ग किमी
2.कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?
a) 5
b) 6
c) 8
d) 9
उत्तर:c) 8
3.इनमें से कौन सा देश भारत का पड़ोसी नहीं है?
a) नेपाल
b) जापान
c) बांग्लादेश
d) म्यांमार
उत्तर: b) जापान
4.भारत में सबसे ऊँची पर्वत श्रृंखला कौन सी है?
a) विंध्याचल
b) अरावली
c) हिमालय
d) सतपुड़ा
उत्तर: c) हिमालय
5.अंडमान और निकोबार द्वीप किस जल निकाय में स्थित हैं?
a) अरब सागर
b) हिंद महासागर
c) बंगाल की खाड़ी
d) प्रशांत महासागर
उत्तर: c) बंगाल की खाड़ी
6.भारत में कौन सा प्रायद्वीपीय पठार है?
a) पश्चिमी तटीय मैदान
b) पूर्वी तटीय मैदान
c) दक्कन का पठार
d) हिमालय का पठार
उत्तर: c) दक्कन का पठार
7.कौन सा पड़ोसी देश भारत के साथ सबसे लंबी सीमा साझा करता है?
a) चीन
b) बांग्लादेश
c) पाकिस्तान
d) नेपाल
उत्तर: b) बांग्लादेश
8.भारत में कुल कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं?
a) 6
b) 7
c) 8
d) 9
उत्तर: c) 8
.png)
0 टिप्पणियाँ