पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल - कक्षा 6 और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नोट्स
इस ब्लॉग पोस्ट में हम एनसीईआरटी कक्षा 6 भूगोल अध्याय 5 "पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल" के बारे में चर्चा करेंगे। यह पाठ कक्षा 6 के छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पृथ्वी की सतह के चार मुख्य घटकों के बारे में बेसीक जानकारी देता है।
परिचय: पृथ्वी के प्रमुख क्षेत्र
पृथ्वी की सतह को चार प्रमुख क्षेत्रों / मंडलो में विभाजित किया गया है:
1.स्थलमंडल (भूमि)
2.जलमंडल (जल)
3.वायुमंडल (वायु)
4.जीवमंडल (जीवन)
1. स्थलमंडल
स्थलमंडल पृथ्वी की ठोस बाहरी परत को कहा जाता है। यह भू-पर्पटी (crust) और मिट्टी की पतली परत से बना होता है।० इसमें महाद्वीपों और महासागरों के बेसिन शामिल हैं।
० पहाड़, पठार, मैदान और घाटियाँ पृथ्वी के स्थलमंडल की प्रमुख भौतिक विशेषताएँ हैं।
अतिरिक्त जानकारी:
० एशिया सबसे बड़ा महाद्वीप है और ऑस्ट्रेलिया सबसे छोटा है।
० प्रशांत महासागर सबसे गहरा महासागर है जिसमें मेरियाना ट्रेंच सबसे गहरा बिंदु है।
2.जलमंडल
जलमंडल में पृथ्वी पर मौजूद सभी प्रकार के जल के रूप आते है - महासागर, समुद्र, नदियाँ, झीलें और भूजल (underground water)।
० पृथ्वी की सतह का लगभग 71% भाग जल से ढका हुआ है, जिसमें अधिकांश जल महासागरों में खारे पानी के रूप में है।
० पृथ्वी के जल का केवल 2.5% हिस्सा मीठा पानी है जो पिने लायक है और इसका अधिकांश भाग ग्लेशियरों और हिमखंडों में जमा है।
० महासागर पृथ्वी की जलवायु को नियंत्रित करते हैं, क्योंकि वे सौर ऊर्जा को अवशोषित करते हैं और महासागरीय धाराओं के माध्यम से गर्मी को वितरित करते हैं।
० प्रशांत महासागर सबसे बड़ा और सबसे गहरा महासागर है जबकि आर्कटिक महासागर सबसे छोटा और उथला है।
० पृथ्वी को निला ग्रह भी कहते है।
3. वायुमंडल
वायुमंडल गैसों की एक परत है जो पृथ्वी को चारों ओर से घेरे हुए है। यह जीवन के लिए आवश्यक है, क्योंकि यह हमें श्वसन के लिए वायु प्रदान करता है और हानिकारक सौर विकिरण से हमारी रक्षा करता है।
वायुमंडल को 5 परतों में विभाजित किया गया है:
० क्षोभमंडल, समतापमंडल, मध्यमंडल, तापमंडल और बाह्यमंडल।
० वायुमंडल में 78% नाइट्रोजन, 21% ऑक्सीजन और शेष अन्य गैसें जैसे आर्गन और कार्बन डाइऑक्साइड हैं।
० समतापमंडल में स्थित ओजोन परत सूर्य की हानिकारक (UV) किरणों से हमारी रक्षा करती है।
4. जीवमंडल
० इसमें सभी जीवित प्राणी, छोटे सूक्ष्मजीवों से लेकर बड़े जानवरों और पौधों तक शामिल हैं।
० जीवमंडल भूमि, जल और वायु के बीच पारस्परिक क्रियाओं पर निर्भर करता है जिससे जीवन संभव होता है।
पृथ्वी के प्रमुख परिमंडलो के बीच संबंध
पृथ्वी के चारों प्रमुख मंडल एक साथ स्वतंत्र रूप से मौजूद नहीं होते। वे लगातार एक दूसरे के साथ जुड़ते रहते हैं:
० जलमंडल का जल स्थलमंडल में भूमि के आकार को बदल सकता है।
० वायुमंडल की जलवायु और मौसम जीवमंडल में जीवन को प्रभावित कर सकती हैं।
० स्थलमंडल पर मानव गतिविधियों से वायुमंडल और जलमंडल में बदलाव हो सकता हैं।
निष्कर्ष
पृथ्वी के प्रमुख परिमंलो को समझने से हमें यह पता चलता है कि हमारे ग्रह पर जीवन कैसे चलता है। ये चार प्रमुख परिमंडल—स्थलमंडल, जलमंडल, वायुमंडल और जीवमंडल—पृथ्वी की पर्यावरणीय संतुलन के लिए महत्वपूर्ण हैं।अभ्यास के लिए MCQs
1.निम्नलिखित में से कौन स्थलमंडल का हिस्सा नहीं है?
b) महासागर
c) नदियाँ
d) घाटियाँ
उत्तर: b) महासागर
2.पृथ्वी की सतह का कितने प्रतिशत भाग जल से ढका है?
b) 60%
c) 71%
d) 85%
उत्तर: c) 71%
3.वायुमंडल की किस परत में ओजोन परत स्थित है?
b) समतापमंडल
c) मध्यमंडल
d) तापमंडल
उत्तर: b) समतापमंडल
4.पृथ्वी का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?
b) आर्कटिक महासागर
c) अटलांटिक महासागर
d) प्रशांत महासागर
उत्तर: d) प्रशांत महासागर
5.अमेज़न वर्षावन किस क्षेत्र का हिस्सा है?
b) जलमंडल
c) वायुमंडल
d) जीवमंडल
उत्तर: d) जीवमंडल
6.महासागर का सबसे गहरा बिंदु कौन सा है?
b) जावा ट्रेंच
c) टोन्गा ट्रेंच
d) प्यूर्टो रिको ट्रेंच
उत्तर: a) मेरियाना ट्रेंच
7.पृथ्वी के वायुमंडल में सबसे अधिक मात्रा में कौन सी गैस पाई जाती है?
b) नाइट्रोजन
c) कार्बन डाइऑक्साइड
d) आर्गन
उत्तर: b) नाइट्रोजन
.png)

0 टिप्पणियाँ