पृथ्वी में किसी स्थान की भौगोलिक स्थिति का निर्धारण अक्षांश और देशांतर रेखाओं द्वारा किया जाता है, यह काल्पनिक रेखाएं है।
अक्षांश रेखाएं: अक्षांश रेखाएं काल्पनिक क्षैतिज रेखाएं होती हैं, जो भूमध्य रेखा के समांतर खींची जाती हैं और पृथ्वी की सतह पर किसी स्थान की उत्तर या दक्षिण दिशा में दूरी मापने के लिए उपयोग की जाती हैं। इन्हें डिग्री (°) में मापा जाता है, जिसमें भूमध्य रेखा 0° पर होती है, उत्तरी ध्रुव 90° उत्तर (90°N) पर और दक्षिणी ध्रुव 90° दक्षिण (90°S) पर होता है। अक्षांश रेखाएं समान दूरी पर होती हैं, और प्रत्येक डिग्री के बीच की दूरी लगभग 111 किलोमीटर होती है
![]() |
| अक्षांश रेखाएं |
देशांतर रेखाएं: देशांतर रेखाएं काल्पनिक लंबवत रेखाएं होती हैं, जो उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव तक खींची जाती हैं और पृथ्वी पर किसी स्थान की पूर्व या पश्चिम दिशा में दूरी मापने के लिए उपयोग की जाती हैं। 0° देशांतर रेखा ग्रीनविच, इंग्लैंड से गुजरती है, जिसे प्रधान माध्य रेखा (Prime Meridian) कहा जाता है। देशांतर को भी डिग्री (°) में मापा जाता है, जिसमें रेखाएं प्रधान माध्य रेखा से 180° पूर्व और 180° पश्चिम तक फैली होती हैं। अक्षांश के विपरीत, देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी भूमध्य रेखा पर सबसे ज्यादा होती है और ध्रुवों की ओर जाते हुए कम होती जाती है।
![]() |
| देशांतर रेखाएं |
![]() |
| ग्रिड |
More info
1. अक्षांश रेखाएँ (Latitude Lines)
अक्षांश रेखाएं भूमध्य रेखा के समानांतर पूर्व से पश्चिम दिशा में खींची गई काल्पनिक रेखाएं होती हैं।
- भूमध्य रेखा के उत्तर और दक्षिण में 1° के अंतराल पर कुल 90-90 अक्षांश वृत्त होते हैं।
- दो अक्षांश रेखाओं के बीच की दूरी लगभग 111 किलोमीटर होती है।
- कुल अक्षांश रेखाओं की संख्या = 90 + 90 + 1 = 181 होती है।
- यदि उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव को बिंदु माना जाए तो यह संख्या 89 + 89 + 1 = 179 होती है।
- दो अक्षांशों के मध्य की दूरी को जोन कहा जाता है।
- सबसे बड़ी अक्षांश रेखा विषुवत रेखा (Equator) होती है।
- भूमध्य रेखा की कुल लंबाई 40,075.16 किमी है।
- 21 जून को सूर्य कर्क रेखा के ठीक ऊपर होता है, जिससे उत्तरी गोलार्ध में यह दिन सबसे लंबा होता है।
- 22 दिसंबर को सूर्य मकर रेखा के ऊपर होता है, जिससे दक्षिणी गोलार्ध में यह दिन सबसे लंबा होता है।
2. भूमध्य रेखा (Equator)
भूमध्य रेखा 13 देशों से होकर गुजरती है।
3. मकर रेखा (Tropic of Capricorn)
मकर रेखा 10 देशों से होकर गुजरती है।
4. कर्क रेखा (Tropic of Cancer)
कर्क रेखा 18 देशों से होकर गुजरती है।
5. देशांतर रेखाएँ (Longitude Lines)
देशांतर रेखाएं उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव तक खींची गई काल्पनिक रेखाएं होती हैं।
- ध्रुवों से भूमध्य रेखा की ओर जाने पर देशांतर रेखाओं की दूरी बढ़ती जाती है, जबकि भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर यह दूरी घटती जाती है।
- दो देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी लगभग 111.32 किमी होती है।
- 1° के अंतराल में कुल 180 देशांतर रेखाएँ होती हैं, और पूरे ग्लोब पर 360 देशांतर रेखाएँ हैं।
- 0° देशांतर रेखा को अंतर्राष्ट्रीय समय रेखा (Prime Meridian) कहा जाता है।
- 180° पूर्वी और पश्चिमी देशांतर रेखाओं को अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा कहा जाता है।
- दो देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी को गोरे (Gore) कहा जाता है।
महत्वपूर्ण प्रश्न
एकमात्र महाद्वीप जहां से तीनों रेखाएं गुजरती हैं?
उत्तर: अफ्रीका महाद्वीप।वह नदी जो भूमध्य रेखा को दो बार काटती है?
उत्तर: कांगो नदी।वह नदी जो मकर रेखा को दो बार काटती है?
उत्तर: लिम्पोपो नदी।वह नदी जो कर्क रेखा को दो बार काटती है?
उत्तर: माही नदी।वह काल्पनिक रेखा जो पृथ्वी को दो भागों में बांटती है?
उत्तर: भूमध्य रेखा।दो देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी को क्या कहा जाता है?
उत्तर: गोरे।देशांतर रेखाओं की कुल संख्या कितनी है?
उत्तर: 360।ग्रीनविच रेखा क्या है?
उत्तर: 0° देशांतर रेखा।कितनी देशांतर रेखाओं की दूरी एक घंटे के समय अंतराल के बराबर होती है?
उत्तर: 15



0 टिप्पणियाँ